Logo
ब्रेकिंग
अन्ततोगत्वा वृद्ध माता पिता को मिला अदालत से इंसाफ़ सद्गुरु टेऊँराम चालीहा महोत्सवके अन्तर्गत अयोजित होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया , ख़ास नमाज के बाद मुल्क के अमन और खुशहाली के लिए ... छावनी परिषद प्रशासन के आदेश पर हटाए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण व साइक्लोथॉन का आयोजन वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, जिला स्तरीय कार्यक्रम वरुण सागर पर हुआ आयोजित, जल ... विश्व पर्यावरण दिवस पर छावनी परिषद के तत्वाधान में आज किया गया पौधा रोपण छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार ने छावनी परिषद द्वारा खरीदे गए चार वाहनों का सार्वजानिक से... नसीराबाद में जगत गुरु वल्लभाचार्य महाराज सहित अणि अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र दास महाराज अ... राजगढ़ भैरव धाम में दो दिवसीय तंबाकू निषेध दिवस का हुआ सफल समापन

वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी व शोभा यात्रा निकाली गई

भारत भूमि (अजमेर)— भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी व शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम कि मुख्य वक्ता एवं दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर सभी युद्धों में विजयी रहीं। उन्होंने कहा कि आज शासन में महिलाओं को शासन में प्रतिनिधित्व देने की बात सोच रहे हैं, लेकिन जब प्रतिनिधित्व व सहभागिता की बात करते हैं तो 300 साल पहले हमारे देश में केवल प्रतिनिधित्व नहीं, केवल भागीदारी देने की बात इतना ही मात्र नहीं, बल्कि नेतृत्व देने का काम अहिल्याबाई ने किया। लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन के बारे में लोगों तक विषय पहुंचाने के लिए भाजपा ने देशभर में अभियान लिया है,भदेल ने कहा कि चाहे किसान की बात हो, चाहे महिला की बात हो, न्याय की बात हो, व्यापार की बात हो, प्रशासन की बात हो, चाहे ममता हो, रमता हो, चाहे समता हो, सभी विषयों के बारे में प्रदर्शनी लगी है। हमारे देश में ऐसे नेतृत्व करने वाली महारानी थी। भारत नियम के कारण नहीं, बल्कि लंबी हमारी विरासत है। देश के लिए, जिन्होंने अपना जीवन दिया। उनमें एक महान विभूति पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना हैं कि अब हमें उनको प्रतिनिधित्व व सहभागिता देने में नहीं, बल्कि उनके नेतृत्व में कार्य करने की आदत डालनी चाहिए

केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि

आहिल्याबाई होलकर का इतिहास त्याग, बलिदान और प्रेरणा का है। जिसको आगे आने वाली पीढ़ी अनवरत आत्मसात करती रहेगी। उन्होेंने भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए यादगार कार्य किये,चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार के केन्द्र में देश की गरीब जनता है। आज केंद्र में एक ऐसी सरकार है जिसका नेतृत्व संवेदनशील है। उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का देश में लम्बे समय तक राज रहा उन्होंने गरीबों के साथ अन्याय किया। देश का गरीब उनको कभी माफ नहीं करेगा,

भाजपा शाहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर समरसता की साक्षात मूर्ति थीं। उन्होंने शासन करते हुए देश के अनेक धर्मस्थलों का जीर्णोद्धार कराया। उत्तर प्रदेश में भी उन्होंने अनेक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया। महेश्वर में उनके समय में शुरू कराया गया साड़ी उद्योग आज भी प्रसिद्ध है। बिना अतिरिक्त कर लगाये खजाने में वृद्धि हो सकती है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन हो सकता है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने कर दिखाया।

जिला संगठन प्रभारी बीरम देव सिंह ने कहा कि अपने को विकसित कहने वाले देशों में 19 वीं शताब्दी में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला। लेकिन महारानी अहिल्याबाई ने उत्कृष्ट शासन व्यवस्था का संचालन किया। अपने राज्य की सीमाओं के बाहर उन्होंने मंदिरों का निर्माण कराया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सम्पत सांखला,उपमहापौर नीरज जैन,पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री किशन सोनगरा,अभियान सहसंयोजक किशन गोपाल दरगढ़, सहसंयोजक भारती श्रीवास्तव, वनिता जैमन,महेन्द्र रावत,विकास सोनगरा,राजेश शर्मा,राजेश घाटे,योगेश शर्मा, रचित कच्छावा,संदीप गोयल,दीपक शर्मा,विक्रम सिंह, रणजीत सिंह खोड,कुलदीप सुनारीवाल, रजनीश चौहान,हितेश डाबरिया,भवानी सिंह जेदिया,प्रवीण जैन आदि उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।