Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

रोटरी क्लब अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने गौ सेवा के साथ किया अपने कार्यकाल का समापन

नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)रोटरी क्लब नसीराबाद के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सोमवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एक पुण्य कार्य करते हुए गौ सेवा के साथ अपने अध्यक्षीय कार्यकाल का समापन किया। मित्तल ने बताया कि 30 जून 2025 को उनका अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण हो रहा है और इस महत्वपूर्ण दिन को गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य के साथ समर्पित करना उनके लिए गर्व का विषय है उन्होंने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व 1 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत भी एक जनसेवा कार्य, रक्तदान शिविर के आयोजन से की थी। पूरे वर्षभर रोटरी क्लब के माध्यम से विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया मुकेश मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब एक सेवा प्रकल्पों से जुड़ी संस्था है, जो शहर के विकास और जनकल्याण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। इस अवसर पर नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी  नितिश गुप्ता ने भी गौ सेवा में सहभागिता निभाई मित्तल ने बताया कि पूरे वर्षभर मुख्य अधिशासी अधिकारी  नितिश गुप्ता का रोटरी क्लब को सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उन्होंने नितिश गुप्ता की शहर के समग्र विकास, दूरदर्शी कार्ययोजना, कार्य के प्रति पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्णय एवं ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसी सोच और प्रयासों के चलते नसीराबाद छावनी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्होंने नितिश गुप्ता का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष मुकेश मित्तल को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शानदार कार्यकाल के लिए बधाइयां दीं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।