Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

छावनी वेरीड बोर्ड के सदस्य सुशील ग़दिया को मिला एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद छावनी के वेरीड बोर्ड में नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य के रूप में कार्यरत सुशील ग़दिया का कार्यकाल आगामी एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है रक्षा मंत्रालय द्वारा 16 जनवरी 2026को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार,केन्द्र सरकार के छावनी अधिनियम 2006(2006का 41) की धारा 13की उप धारा (1) के खण्ड( ख ) और उप धारा (4) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और इस बात से संतुष्ट होते हुए कि कुछ छावनियां जिनकी परिवर्ती कार्य विधि 10फरवरी 2026को समाप्त हो रही है उन छावनियों के प्रशाशन हेतु उनके गठन को परिवर्ती रखा जाना वांछनीय है उक्त बोर्ड कार्यालयों का कार्यकाल 11फरवरी 2026 से आगामी एक वर्ष या उस समय तक जब तक कि बोर्डों का गठन उक्त अधिनियम की धारा 12के अधीन नहीं कर लिया जाता इनमें से जो भी पूर्वत्तरहो नीचे दी गई सारणी में विर्निदिष्ट छावनी बोर्डों के गठन में फेर फार की घोषणा करती है इस सारणी में नसीराबाद छावनी परिषद सहित देश की 56 छावनियां शामिल हैं उल्लेखनीय है कि वर्तमान समय में नसीराबाद छावनी के वेरिड बोर्ड में नागरिक क्षेत्र के मनोनीत सदस्य के रूप में सुशील ग़दिया पदासीन हैं जो सबसे लंबे समय तक नसीराबाद छावनी परिषद के वेरीड बोर्ड सदस्य रहने का कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं गदिया के कार्यकाल बढ़ाए जाने पर नगर के प्रबुद्ध व गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।