Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

छावनी परिषद द्वारा कराए गए विभिन्न कार्यों का उद्घाटन आज

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 5 एवं वार्ड 6 में पूर्ण किए गए सी.सी. रोड, पुलिया एवं नाला निर्माण/मरम्मत से संबंधित विकास कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम आज सम्पन्न होंगे छावनी परिषद प्रशासन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज होने वाले कार्यक्रमो का क्रम इस प्रकार रहेगा—

अपराह्न 3:30 बजे, वार्ड क्रमांक 1 में गांधी चौक के पास सी.सी. सड़क के निर्माण/मरम्मत कार्य (कुल लागत ₹4.07 लाख) एवं पुलिया सुधार कार्य (कुल लागत ₹13.49 लाख) का उद्घाटन छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया जाएगा

इसके पश्चात अपराह्न 4:00 बजे, वार्ड संख्या 5 में मलक़ा गैस एजेंसी के सामने, नाल मोहल्ला एवं घोसी मोहल्ला में किए गए सी.सी. रोड निर्माण/मरम्मत कार्यों (कुल लागत ₹18.26 लाख) का उद्घाटन किया जाएगा

जबकि कार्यक्रम के अंतिम चरण में अपराह्न 4:30 बजे, वार्ड क्रमांक 6 में ठाकुरसी मंडी चौक पर पूर्ण किए गए सी.सी. रोड निर्माण/मरम्मत कार्य (कुल लागत ₹6.10 लाख) का उद्घाटन मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता द्वारा किया जाएगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।