Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्र... पत्रकार दिलीप रॉय ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन नवोदय विद्यालय में छावनी परिषद कर्मियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू. रेलवे कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 8वां वेतन आयोग लागू करने और पुरानी पेंशन बहाली की बुलंद की मांग मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने किया दूधिया मोहल्ले और फ्रामजी चौक, हनुमान चौक , सब्जी म... उपखंड अधिकारी देवीलाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई स्व गणना पोर्टल के उपयोग को लेकर कार्य शाला सामाजिक सेवा की पेश की अनुकरणीय मिसाल एमपीएस चाचियावास के 40 कब्स-बुलबुल को मिला 'गोल्डन एरो अवार्ड', रिधान यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता... सांस्कृतिक रंग में रंगा जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह नसीराबाद छावनी परिषद में जनगणना 2027 को लेकर शुरू की अहम पहल---

छावनी परिषद नसीराबाद के कार्मिकों द्वारा मनाई गई ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ, शहीद स्मारक पर श्रृद्धांजलि का विशेष कार्यक्रम आयोजित

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद नसीराबादके कार्मिकों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शहीद स्मारक पर विशेष देशभक्ति एवं श्रद्धांजलिका कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर भारत माता के वीर सपूतों एवं शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया गया छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छावनी परिषद के सफ़ाई कर्मचारी एवं अन्य कार्मिकों के अतिरिक्त स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। इस अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्र सम्मान एवं शहीदों के बलिदान को याद किया गया छावनी परिषद प्रशासन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना एवं युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।