केकड़ी (भारत भूमि)— प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकैडमी केकड़ी द्वारा 29 मार्च 2025 को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं भारतीय नववर्ष के शुभ अवसर पर एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान केकड़ी के द्वारा संचालित के सभी शिक्षण संस्थानो के 1100 छात्र छात्राओं एवं 200 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना था शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रातः काल 10:15 बजे विद्यालय परिसर पटेल मैदान से हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि सुभाष भाल सरसंघ संचालक केकड़ी शहर, सुरेंद्र जोशी ब्यूरो चीफ दैनिक नवज्योति केकड़ी, रितेश जैन शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष, राजवीर हावा बावन माता भाजपा मंडल अध्यक्ष सावर,मनोज कुमावत पार्षद नगर परिषद केकड़ी, पुष्पेंद्र शर्मा सचिव राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ खंड केकड़ी, बृजराज शर्मा जिला समन्वयक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, नरेंद्र सिंह भाटी शा. शि., विनोद जैन व्याख्याता के भगवा झंडी दिखाकर कि गयी विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई यात्रा विद्यालय पटेल मैदान से प्रारंभ होकर तेलियान मंदिर, घंटाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, सरसडी गेट, बैंक ऑफ़ बडोदा, शनि महाराज मंदिर, बस स्टैंड, पुलिस थाना एवं नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्रों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं, जिनमें भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, समाज सुधार और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों में भाग लिया। कई छात्रों ने भगवान राम, कृष्ण, दुर्गा माता और अन्य ऐतिहासिक एवं पौराणिक पात्रों की वेशभूषा धारण कर समाज को संदेश दिया। शोभा यात्रा के उपरांत डॉ अविनाश दुबे सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय प्रशासन के सहयोगियों के द्वारा राष्ट्रगान के साथ किया गया नगरवासियों ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे केकड़ी के सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा शोभायात्रा के दौरान जगह जगह पर पुष्प वर्षा की गई अनेक नागरिकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की और संस्था द्वारा हिंदू नववर्ष पर हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक
बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान
विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण
चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार
AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद
पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक
