Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम पर 108 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल शोभायात्रा का होगा आयोजन

 

      28 मई से 5 जून तक होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

नसीराबाद( योगेन्द्र बुलचन्दानी )उपखंड के ग्राम रामपुरा पंचायत लोहरवाड़ा स्थित श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम समिति रामपुरा के तत्वावधान में बुधवार 28 मई से 5 जून तक 9 दिवसीय 108 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से विद्वान पंडितों, धर्माचार्यों, संतों एवं भक्तों की सहभागिता रहेगी।श्री वीर तेजाजी बासक बाबा धाम समिति के अध्यक्ष चतर सिंह राठौड़ ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य ग्राम रामपुरा एवं आस-पास के क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक समरसता को सुदृढ़ करना है। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए समिति द्वारा भंडारा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं की पूर्ण तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि समिति ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं धार्मिक संस्थानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के साथ ही धर्म लाभ प्राप्त करें

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।