Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद और भारत विकास परिषद के संयुक्त योगदान से आयोजित किया गया विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

           शिविर मे 92 यूनिट रक्तदान किया गया

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद नसीराबाद तथा भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री मेटरनिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया गया जिसमे 120 रक्तवीरों ने रजिस्ट्रेशन कराया लेकिन 92 योग्य रक्त दाताओ से ही रक्तदान हुआ ।छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितीश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर यह स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कियागया है जिसमें जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं जनाना चिकित्सालय अजमेर की ब्लड बैंक टीमें अपना सहयोग दिया । भारत विकास परिषद नसीराबाद शाखा के सेवा प्रकल्प प्रभारी संजय कंसल ने बताया कि रक्तदान करके किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है तथा रक्त किसी कारखाने में नहीं बनता यह तो केवल मानव शरीर में निर्मित होता है तथा मानव ही मानव मात्र की सेवा में यह कार्य कर सकता है । छावनी परिषद नसीराबाद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉ नितीश गुप्ता ने शिविर का अवलोकन किया तथा भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की पूरी टीम ने अपना सहयोग दिया शिविर समाप्ति पर अध्यक्ष रवि सोनी ने दोनों टीमों और सभी रक्तदाताओं और कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।