मुक्तिधाम में लगाए छाया हेतु 21 पौधे _
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) मोदी सरकार के सफल 11 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे एक पेड़ मां के नाम के तहत सोमवार को नसीराबाद शहर मंडल द्वारा मुक्ति धाम में 21 पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।मंडल अध्यक्ष संजय यादव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्य देश की जनता को समर्पित राष्ट्रहित पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर किया जाता है जिससे आमजन का जीवन सुगम और सहज बना सके अभियान में मंडल द्वारा 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है मंडल के सभी सदस्यों को पांच पांच पौधे लगाना अनिवार्य है आज कार्यक्रम मैं संयोजक दीपक बाबानी और प्रदीप अग्रवाल ,मंडल महामंत्री महेंद्र पथरिया ,दिनेश बोहरा ,नितिन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष धनराज जाटोलिया, संदीप यादव ,अनिल वर्मा ,प्रकाश शर्मा ,सुशील गदिया, भगवानदास दबक़्यावर,नवाब कुरैशी ,बृजेश मिश्रा ,महेंद्र डाबी आदि ने अपना योगदान दिया
