Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

सड़कों और निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या से निजात हेतु छावनी परिषद कर्मचारियों ने शुरू किए अथक प्रयास

सरकारी अस्पताल के सामने चर्च गेट के पास स्थित विगत 20 वर्षों से बंद पड़ी पुलिया को खोला  जिससे अजमेर रोड पर बरसात के दौरान जल भराव से मिलेगी निजात 

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी  डॉक्टर नितिश गुप्ता के निर्देशानुसार छावनी परिषद के सफाई कर्मियों ने सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा के नेतृत्व में अथक प्रयास कर के  राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित चर्च के गेट के पास स्थित बीस साल से बन्द पड़ी पुलिया को खुलवा कर सफाई करवाई जिससे  मानसून के मौसम के दौरान बरसात के पानी की आवक जावक  सुचारू रूप से हो सकेगी और पुलिया बन्द पड़ी होने से कन्या हितकारिणी स्कूल और फ्राम जी चौक सहित आसपास की सड़कों पर जल भराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी यह पुलिया दो दशक से ज्यादा समय से बन्द पड़ी थी और इसके अवरुद्ध होने के चलते मिशन ग्राउंड तथा आसपास का बरसात का पानी स्कूल और चौराहे सहित सड़कों पर एकत्र हो जाता है जिससे स्कूल चर्च, अस्पताल और रोडवेज आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं सफाई कार्य भी बाधित होता है सबसे ज्यादा समस्या केबिन धारियों और अस्पताल आने वाले मरीजों को होती है  छावनी परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह कार्य  छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा एवंछोटेलाल सैनी तथा सफाई विभाग के कर्मचारी के द्वारा अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इस पुलिया को खोलने का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था  परंतु परिषद की टीम ने अथक परिश्रम एवं समर्पण से इसे संभव बनाया। अब उम्मीद की जा रही है कि चर्च गेट की पुलिया के पुनः चालू होने से वर्षाजल की निकासी में सुधार होगा तथा अस्पताल के पास जो जल भराव होता था, जिससे की आमजन  को काफी परेशानी का सामना करना पडता था। उक्त पुलिया के सूधार एवं जल निकासी के कारण छावनी परिषद् क्षेत्र की सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।