
नसीराबाद(योगेन्द्र बुलचन्दानी)रोटरी क्लब नसीराबाद के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सोमवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन एक पुण्य कार्य करते हुए गौ सेवा के साथ अपने अध्यक्षीय कार्यकाल का समापन किया। मित्तल ने बताया कि 30 जून 2025 को उनका अध्यक्षीय कार्यकाल पूर्ण हो रहा है और इस महत्वपूर्ण दिन को गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य के साथ समर्पित करना उनके लिए गर्व का विषय है उन्होंने बताया कि ठीक एक वर्ष पूर्व 1 जुलाई 2024 को उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत भी एक जनसेवा कार्य, रक्तदान शिविर के आयोजन से की थी। पूरे वर्षभर रोटरी क्लब के माध्यम से विभिन्न सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया मुकेश मित्तल ने कहा कि रोटरी क्लब एक सेवा प्रकल्पों से जुड़ी संस्था है, जो शहर के विकास और जनकल्याण में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती है। इस अवसर पर नसीराबाद छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नितिश गुप्ता ने भी गौ सेवा में सहभागिता निभाई मित्तल ने बताया कि पूरे वर्षभर मुख्य अधिशासी अधिकारी नितिश गुप्ता का रोटरी क्लब को सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। उन्होंने नितिश गुप्ता की शहर के समग्र विकास, दूरदर्शी कार्ययोजना, कार्य के प्रति पारदर्शिता, निष्पक्ष निर्णय एवं ‘सबका साथ-सबका विकास’ की सोच की सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि इसी सोच और प्रयासों के चलते नसीराबाद छावनी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्होंने नितिश गुप्ता का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष मुकेश मित्तल को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं शानदार कार्यकाल के लिए बधाइयां दीं।
