Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ व भडाना ने झंडारोहण के साथ किया खुंडियावास बाबा रामदेव जी मेले का शुभारम्भ, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी से की खुंडियावास धाम की सड़क बनवाने की मांग

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी)

नागौर जिले के खुंडियावास स्थित बाबा रामदेव जी मेले का आज से विधि विधान से शुभारम्भ किया गया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ व राजस्थान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने झंडारोहण कर विधिवत रूप से मेले का शुभारम्भ किया। मेले के आयोजित शुभारम्भ समारोह के दौरान जनता को संबोधित करते पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि खुंडियावास बाबा रामदेव जी का यह पवित्र धाम लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। लोग पैदल चल कर बाबा रामदेव के धाम पहुंच रहे है और दर्शन कर सुख समृद्धि की मनोकामनाएं मांग रहे है। मैने भी बाबा रामदेव जी के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लिया है और देश व प्रदेश की तरक्की, खुशहाली व समृद्धि प्रदान करने की कामना की। राठौड़ ने अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी चौधरी से बाबा रामदेव मंदिर आने वाली टूटी फूटी सड़क की मरम्मत व नई सड़क बनवाने की मांग की, ताकि बाबा रामदेव जी के धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जब राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार थी, तब गहलोत सरकार ने यह सड़क बनवाई थी, जो अब क्षतिग्रस्त हो गई। ऐसे में अब वापस सड़क बनवाने की जरूरत है। इस पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने जल्द नई सड़क बनवाने की बात कही। चौधरी ने कहा कि जब प्रदेश में अशोक गहलोत सरकार थी, तब मैने भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सड़क बनवाने की मांग की थी और यहां सड़क बनवाकर गहलोत सरकार ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत प्रदान की थी। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रामलाल बजाड़, पूर्व तेजाजी बोर्ड के सदस्य रतन लाल घासल, सरपंच कृपाल सिंह राठौड़ व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश भड़ाना आदि साथ रहे।

राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

अजमेर सिविल लाइन स्थित पार्षद नोरत गुर्जर के कार्यालय पर पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनसे संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को नगर निगम चुनाव में जुटने और जनता के बीच जाकर जनहित के मुद्दे उठाने और सिर-मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के प्रति गंभीर होकर कार्य करने की बात कही। इस दौरान पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल वाहिद मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, निमेष चौहान, पंकज छोटवानी, हेमंत जसोरिया, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, आरिफ खान, विकास चौहान, राजेश गोडीवाल, भवानी धाबाई, प्रिंस ओबिडाया, बृजेंद्र सिंह राठौड़, यूनुस शेख, असरफ अली, निर्मल पारीक व राजेश ओझा आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।