भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : पुष्कर के गायत्री शक्तिपीठ गर्ल्स कॉलेज में आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला स्तरीय एकता पदयात्रा (यूनिटी मार्च) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि, राष्ट्रभावना और अद्वितीय संगठन क्षमता ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि एकता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है और आज की यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता के उसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मंत्री ने युवाओं, छात्राओं, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि जब देश का युवा एकता, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ता है, तो भारत को विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” अभियानों को भी सरदार पटेल की सोच से प्रेरित बताया तथा सफल आयोजन के लिए कॉलेज प्रबंधन, छात्राओं, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वयंसेवी संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह...
छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम
पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...
विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया
सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस
आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया
छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा
अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग...
विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...
