नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने गुरुवार शाम को नगर के फ्राम जी चौक और सब्जी मंडी हनुमान चोक आदि का निरीक्षण किया और दुकानों के बाहर गंदगी फैलाने पाए जाने पर कई लोगों के चालान काट कर छावनी परिषद सफाई निरीक्षक द्वारा जुर्माना किया गया इस मौके पर सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता के साथ छावनी ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक रवि प्रकाश आशीष, छोटे लाल, हितेश, देव , मुकेश सहित छावनी कार्मिक मौजूद रहे डॉक्टर गुप्ता को आता देख कुछ दुकानदार दुकान के आसपास फैला कचरा उठाने और झाड़ू लगाने लगे लेकिन उनकी चाला की काम नहीं आई और छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा चालान काट दिए गए छावनी परिषद प्रशासन के तीखे तेवरों से गंदगी फैलाने वाले और अतिक्रमण करने वाले लोग ख़ौफ़जदा दिखाई दे रहे हैं वहीं फ्राम जी चौक क्षेत्र और स्टेशन रोड के अतिक्रमण तोड़े जाने से संकरी सड़क चौड़ी हो गई है जिससे आमजन को राहत मिली है और इस व्यस्ततम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होने की उम्मीद जगी है
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण -----
श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी
श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव
बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र
ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर
सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं
