Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती के अवसर पर अजमेर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा व सम्मान के साथ आयोजन किया गया, जिसमें अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में अजमेर क्लब सर्कल स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर रलावता ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं विरोध के बावजूद बालिका शिक्षा की अलख जगाने वाली क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले ने ऐतिहासिक कार्य किए तथा अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर न केवल बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया बल्कि अनेक सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ निडरता से संघर्ष कर समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम में सर्व समाज, सामाजिक संस्थाओं एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान महेश चौहान, शिवकुमार बंसल, मामराज सेन, सुनीता चौहान, डॉ. संजय पुरोहित, नगर निगम अजमेर के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, रामचंद्र बीजावत, मुकेश सिंह राठौर, भरत सिंह राणा, अतुल माहेश्वरी, महेंद्र तंवर, विवेक पाराशर, हेमराज खारोलिया, कशिश बायला, राजनारायण आसोपा, ममता चौहान, मनीषा मीणा, संगीता बंजारा, मनीष चौरसिया, प्रेम सिंह गौड़, राजीव सिंह कच्छावा, प्रकाश भोजवानी, विकास चौहान, संजीव खीची, मुकेश पंवार, समशुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।