Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

श्री युवक पठनालय में मनाया गया पराक्रम दिवस और बसंतोत्सव

 

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नगर की प्राचीनतम संस्था श्री युवक पठनालय नसीराबाद और हिन्दी साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया वहीं आजादी के महा नायक एवं स्वतंत्रता दिवस सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई श्री युवक पठनालय के अध्यक्ष प्रवीणचंद गदिया ने बताया कि बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में युवक पठनालय द्वारा बसंतोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पं.कैलाश शर्मा के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथऔर मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुआ, संस्था के महामंत्री राजेन्द्र राठी ने बताया इस पावन पर्व पर क्षेत्र के स्वनामधन्य कवियों ताराचंद पाटनी, कवित्री सरोज बिस्सा,  रोशन परिहार,सर्वेश्वर गार्गिया,रामअवतार यादव,बेकस अजमेरी द्वारा अपनी ताज़ा तरीन रचनाएं पेश की गई आरम्भ में कवियों द्वारा मां शारदे की वंदना कर काव्यगोष्ठी का आगाज़ किया गया बसंतोत्सव समारोह में संस्था के पदाधिकारीगण राघव तेला,बंसीलाल कुमावत,रवि सोनी,बृजमोहन शर्मा तथा विष्णु प्रकाश जिंदल,ताराचंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के काव्य रसिक श्रोता गण और गणमान्य नागरिक व स्कूलों के विद्यार्थी मौजूद रहे।

इसी दौरान युवक पठनालय परिवार द्वारा  पराक्रम दिवस का आयोजन भी किया गया और महान क्रान्तिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयन्ती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया, और नेता जी के प्रेरणास्पद जीवन पर कवियों तथा वक्ताओं द्वारा प्रकाश डालते हुए नेता जी सुभाष चंद्र बोस का यश गान किया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।