Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

छावनी परिषद में कार्यरत 180 संविदा कर्मचारियों को “सी” से “बी”श्रेणी में किया गया क्रमोन्नत

 

वेतन वृद्धि सहित बी श्रेणी के अन्य लाभ मिलने पर हर्षित कर्मचारियों ने जताया सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता का आभार __

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय छावनी परिषद कार्यालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत बड़ी संख्या में सी श्रेणी के कर्मचारियों को बी श्रेणी में परिवर्तित किए जाने से अब सभी सी श्रेणी के कर्मचारियों को बी श्रेणी के वेतन सहित अन्य सभी लाभ प्राप्त होंगे।छावनी परिषद से प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ अभी तक छावनी परिषद में कार्यरत संविदा कर्मी सी श्रेणी में आते थे इस कारण उन्हें वेतन और प्रोविडेंट फंड आदि अन्य लाभ भी सी श्रेणी के ही प्राप्त हो रहे थे, परन्तु छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने सन 2017 के नियमों पर संज्ञान लेते हुए नियमानुसार संविदाकर्मियों की श्रेणी परिवर्तित कर सी के स्थान पर बी करने की कार्यवाही शुरू कर ते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद संविदा कर्मचारियों की श्रेणी परिवर्तित कर दी गई, छावनी परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संविदाकर्मियों की श्रेणी परिवर्तित किए जाने से अकुशल, अर्ध कुशल और कुशल तीनों तरह के कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त होगा, जिससे उनके वेतन में करीब 3500रुपए मासिक की वृद्धि हो जायेगी छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया कि इससे छावनी परिषद में कार्यरत करीब 180 संविदा कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा, और सभी संविदा कर्मचारियों को यह लाभ जून माह के वेतन के साथ ही ही मिलने लगेगा।हर्षोल्लास पूर्वक संविदा कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर किया डॉक्टर गुप्ता का कृतज्ञता ज्ञापन लम्बे अरसे से संविदा कर्मचारियों के बतौर कार्यरत सैकड़ों संविदा कर्मचारियों में श्रेणी परिवर्तित किए जाने की सूचना से हर्ष की लहर दौड़ गई और सभी संविदा कर्मचारियों ने बुधवार शाम को एकत्रित होकर छावनी परिषद कार्यालय में बैठक की जिसके बाद डॉक्टर नितिश कुमार का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हर्षित संविदा कर्मचारियों ने सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया इस मौके पर डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि श्रेणी परिवर्तित किए जाने का फायदा सभी संविदा कर्मचारियों को मिलेगा उनके वेतन में वृद्धि होगी और उनकी कार्य क्षमता में सुधार होगा उन्होंने सभी कर्मचारियों से नगर के विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया इस मौके पर वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया   लेखापाल प्रवीण यादव, फोरमैन सतीश कुमार, ओवरसियर विश्वेंद्र सिंह, राजस्व अधीक्षक संजय शर्मा, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया, कम्प्यूटर प्रोग्रामर कपिल देव, सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा, छोटू लाल सैनी, रवि प्रकाश, सरोज देवी सहित अन्य स्टाफ कर्मचारी गण उपस्थित रहे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।