उपखंड अधिकारी कार्यालय सभागार में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) उपखंड अधिकारी कार्यालय के सभागार में आज सुबह 11बजे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपरोक्त पखवाड़े के सम्बन्ध में किए जाने वाले कार्यक्रम हेतु उपस्थित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियो और कर्मचारियों को उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव द्वारा निर्देशित किया गया वहीं शिविर आयोजित करने हेतु प्रस्तावित कार्यक्रम का ब्यौरा देते हुए उपखंड अधिकारी ने सभी अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और साथ ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर विभिन्न विभागों के कार्यकमों हेतु पृथक पृथक फीडबैक लिए बैठक में बताया गया कि पखवाड़े में तहत 24जून को गांव फारकिया, और दिलवाड़ा में, 25जून को जिलावड़ा, देराठू में 26जून को कानपुरा व सनोद में, 27जून को तिलाना तथा रामसर में, 30जून को श्रीनगर और साम्प्रोदा में, शिविर आयोजित किए जाएंगे जबकि 1जुलाई को तिहारी एवं मावशिया में, 2जुलाई को लवेरा तथा न्यारा में, 3जुलाई को ढाल और भवानीखेड़ा में, 4जुलाई की कानाखेड़ी एवं भटीयानी में 7 जुलाई को झड़वासा और बिठूर में, 8जुलाई को राजोसी और राज गढ़ में, तथा 9जुलाई को बाघ सूरी और लोहरवाड़ा मे शिविर लगाए जाएंगे इन सभी शिविरों में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,, पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग,, पशु पालन विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग,, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वायत्त शासन विभाग ( शहरी क्षेत्रों में) , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग आदि विभागों से संबंधित गतिविधियों पर कार्य निस्तारित किए जाएंगे
