सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में आयोजित किया जाएगा सार्वजानिक योगाभ्यास कार्यक्रम
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) विश्व योग दिवस के अवसर पर कल छावनी परिषद के तत्वाधान में स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन प्रातः सवा 6बजे से साढ़े 7बजे तक किया जाएगा।जानकारी देते हुए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल शनिवार को सुबह सवा 6बजे योग कार्यक्रम आरंभ होगा जिसके लिए निर्धारित गण वेश में नगर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे योगाभ्यास कार्यक्रम में सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे कार्यक्रम करीब सवा घंटे तक चलेगा जिसमें विशेषज्ञ योग गुरू आम जन को योग के बारे में उपयोगी जानकारी देते हुए सामूहिक रूप से योगाभ्यास करवाएंगे कार्यक्रम साढ़े सात बजे तक चलेगा योग कार्यक्रम को लेकर छावनी परिषद द्वारा विशेष रूप से तैयारियां की गई हैं योगाभ्यास हेतु महिलाओं और पुरुषों हेतु अलग अलग व्यवस्था की गई है
