Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छावनी परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम


ब्रिगेडियर आर के यादव ने छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता और मनोनीत सदस्य सुशील कुमार गदिया के साथ धनवंतरी भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया आगाज़ 


अजमेर के योग गुरू विश्वास पारीक के निर्देशन में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने किया योगाभ्यास, जाना योग का महत्व

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) विश्व योग दिवस के अवसर पर आज सुबह छावनी परिषद द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे शामिल हो कर आमजन ने योग गुरू विश्वास पारीक के निर्देशन में योगाभ्यास किया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आर के यादव के सानिध्य में सम्पन्न हुए योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की, अनवरत बरसात के कारण यह कार्यक्रम पटेल उद्यान के बजाय गांधी चौक क्षेत्र स्थित छावनी परिषद के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया,सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आज सुबह अपने पूर्व निर्धारित समय सवा 6बजे से करीब आधा घंटा विलम्ब से 6.45 बजे शुरू हुआ सबसे पहले मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आर के यादव द्वारा छावनी परिषद सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता और मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया के साथ भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज़ किया गया उसके बाद योग गुरू विश्वास पारीक ( अजमेर) ने कुशलता पूर्वक अपने योगाभ्यास कराते हुए योग से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया एक घंटे तक चले योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन हास्य योग और प्रार्थना के साथ हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों, सेवा निवृत्त कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों और आमजन ने योग गुरू के निर्देशन में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया इस दौरान छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा माकूल व्यवस्थाएं की गई मंच संचालन श्रीमती बीना गर्ग द्वारा किया गया योगाभ्यास कार्यक्रम में नगर पालिका पूर्व चेयरमैन श्रीमती अनिता मित्तल , पूर्व पार्षद सरोज बिस्सा, नवाब कुरैशी, प्रदीप मित्तल, लक्ष्मण सिंह,  दिनेश बोहरा सहित बड़ी संख्या नगर के आम लोगों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम के दौरान छावनी परिषद की तरफ से मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर आर के यादव मनोनीत सदस्य सुशील कुमार ग़दिया, सी ई ओ डॉक्टर नितिश गुप्ता, मंच संचालन करने वाली श्रीमती बीना गर्ग का और योग गुरू विश्वास पारीक का स्वागत किया गया इस अवसर पर अपने उद्बोधन में छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने कहा कि हमारी योजना काफी बड़े स्तर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने की थी लेकिन परिस्थितियो वश हमें यहां सीमित क्षेत्र में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करना पड़ा है उन्होंने योग दिवस पर योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में और अच्छे ढंग से योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नसीराबाद के सभी पार्कों में आमजन के लिए योग करने हेतु व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जाएगी जिससे लोगों को रोजाना योग करने में सुविधा रहे छावनी परिषद द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में स्थानीय सैन्य क्षेत्र स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में किया जाना था जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं लेकिन मौसम खराब होने और बारिश का दौर जारी रहने के कारण उन तमाम तैयारियों पर पानी फिर गया और आज सुबह पुनः निर्णय लेकर डॉक्टर गुप्ता के निर्देश पर पटेल उद्यान के स्थान पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम गांधी चौक क्षेत्र स्थित छावनी परिषद के सामुदायिक भवन में किया जाने की व्यवस्थाएं की गई जिसके चलते योगाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित समय सवा 6बजे के स्थान पर पौने 7 बजे शुरू हो पाया बावजूद इस सबके योग के प्रति लोगों की उत्सुकता और आकर्षण चरम पर दिखाई दिया और नगर का हर खास और आम नागरिक छावनी परिषद द्वारा वितरित की गई टी शर्ट्स में एक जैसा नज़र आया और सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह से सफल रहा योगाभ्यास कार्यक्रम के बाद सभी को पौष्टिक पेय पिलाया गया

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।