रथ में विराजमान हुए स्वामी टेऊं राम महाराज निकली भव्य शोभायात्रा
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में बुधवार से शुरू हुए प्रेम प्रकाश मण्डल के संस्थापक सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के 139 वे जन्मोत्सव में आज प्रातः प्रार्थना, नित्य नियम एवं आरती के पश्चात शाम को आश्रम भक्त समिति द्वारा भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया,जिस के अंतर्गत श्री गुरुदेव भगवान की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर ढोल शहनाइयों के साथ आश्रम से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सतगुरु महाराज की प्रतिमा को विराजमान कर नगर का भ्रमण कराया गया। यात्रा में कई सारे भक्तों ने भाग लिया और भक्तों द्वारा रथ यात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्त गण सुंदर भजनों पर नाचते झूमते चल रहे थे। नगर भ्रमण के पश्चात यात्रा आश्रम पर पहुंच कर आश्रम पर भगवान व गुरुमहाराज जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया, शुक्रवार की शाम को आश्रम में सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल जी की ज्योत जगाई जाएगी पूज्य बहराना साहिब होगा। और मंगलवार 1 तारीख़ को संतों के सानिध्य में उत्सव का समापन और भण्डार होगा।
