Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

स्वामी टेऊँराम जी का 139 वा जन्मोत्सव भजनों पर झूमे श्रद्धालु जन


नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) स्थानीय सिंधी मोहल्ले स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में चल रहे सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जन्मोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार शाम को पूज्य झूलेलाल साहिब की ज्योत प्रज्वलित कर झूलेलाल मण्डली द्वारा सुंदर एवं भाव पूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिससे पूरे आश्रम का माहोल भक्तिमय होगाया और अनेक भक्तजन भजनो पर भाव विभोर होकर झूमने और नाचने लगे अन्त में आरती कर भगवान व श्री गुरु महाराज जी से पल्लव पाकर अरदास कर कार्यक्रम समाप्त हुआ। तत्पश्चात् सभी पधारे भक्तों व प्रेमियों के लिए भण्डारे प्रसाद का आयोजन भी हुआ। इसके पूर्व प्रातःकाल 8 बजे नियम अनुसार प्रसाद की सेवा स्वामी टेऊँराम अन्नक्षेत्र के रूप में पाँच बत्ती चौराहे पर पिछले तीन दिवस से चल रही है जो अगले चार दिवस तक चलेगी।आज शनिवार को शाम को मंदिर में विराजमान श्री भगवान एवं श्री गुरु महाराज जी की महाआरती का आयोजन होगा एवं आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिनकी थाली सुंदर व आकर्षक धार्मिक होगी उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। और भजन अंतक्षरी का आयोजन भी किया जाएगा।तत्पश्चात् प्रसाद वितरित किया जाएगा।आश्रम सेवा मण्डली में पुराणचंद कोरानी, प्रकाश टेकवानी,अशोक चन्दनानी, सोनी मोटवानी,रूपचंद टहलानी,प्रकाश खियानी,अरुण त्रिलोकनी, सुंदरदास वात्वनी,मोहित फुलवानी, पवन कृपलानी आदि सेवाधारियों ने सेवाये दी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।