Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

उद्योगपति गौतम अडानी ने अजमेर दरगाह में की जियारत, मखमली चादर पेश कर मांगी दुआ

अजमेर (भारत भूमि)  उद्योगपति गौतम अडानी ने शनिवार को अजमेर शरीफ स्थित 11वीं सदी के सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में ‘चादर’ चढ़ाई। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, भाई राजेश अडानी और उनकी पत्नी शिलिन भी मौजूद रहीं।

हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने गौतम अडानी को “ग्लोबल पीस अवार्ड” से सम्मानित किया, जो उनके नेतृत्व, योगदान और परोपकारी पहलों की सराहना के रूप में दिया गया। चिश्ती ने एक बयान में कहा, “हजरत ख्वाजा गरीब नवाज ने सार्वभौमिक प्रेम, मानवता की सेवा और शांति का संदेश दिया। गौतम अडानी और उनका परिवार इन सिद्धांतों को अपनाते हुए लाखों लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

उन्होंने बताया कि गौतम  अडानी ने अजमेर शरीफ में मिली दुआओं के प्रति गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त की तथा नैतिक नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। अडानी परिवार की ओर से विशेष शाकाहारी लंगर भी तैयार कराया गया और सैकड़ों लोगों को दरगाह में परोसा गया। इस यात्रा का समापन विशेष दुआ-ए-खैर के साथ हुआ, जिसमें भारत की प्रगति, वैश्विक सद्भाव और सामूहिक समृद्धि की कामना की गई।

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।