सड़कों और निचली बस्तियों में जल भराव की समस्या से निजात हेतु छावनी परिषद कर्मचारियों ने शुरू किए अथक प्रयास
सरकारी अस्पताल के सामने चर्च गेट के पास स्थित विगत 20 वर्षों से बंद पड़ी पुलिया को खोला जिससे अजमेर रोड पर बरसात के दौरान जल भराव से मिलेगी निजात
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी )छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के निर्देशानुसार छावनी परिषद के सफाई कर्मियों ने सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा के नेतृत्व में अथक प्रयास कर के राजकीय चिकित्सालय के सामने स्थित चर्च के गेट के पास स्थित बीस साल से बन्द पड़ी पुलिया को खुलवा कर सफाई करवाई जिससे मानसून के मौसम के दौरान बरसात के पानी की आवक जावक सुचारू रूप से हो सकेगी और पुलिया बन्द पड़ी होने से कन्या हितकारिणी स्कूल और फ्राम जी चौक सहित आसपास की सड़कों पर जल भराव की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी यह पुलिया दो दशक से ज्यादा समय से बन्द पड़ी थी और इसके अवरुद्ध होने के चलते मिशन ग्राउंड तथा आसपास का बरसात का पानी स्कूल और चौराहे सहित सड़कों पर एकत्र हो जाता है जिससे स्कूल चर्च, अस्पताल और रोडवेज आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं सफाई कार्य भी बाधित होता है सबसे ज्यादा समस्या केबिन धारियों और अस्पताल आने वाले मरीजों को होती है छावनी परिषद से मिली जानकारी के मुताबिक़ यह कार्य छावनी परिषद के सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा एवंछोटेलाल सैनी तथा सफाई विभाग के कर्मचारी के द्वारा अथक प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इस पुलिया को खोलने का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था परंतु परिषद की टीम ने अथक परिश्रम एवं समर्पण से इसे संभव बनाया। अब उम्मीद की जा रही है कि चर्च गेट की पुलिया के पुनः चालू होने से वर्षाजल की निकासी में सुधार होगा तथा अस्पताल के पास जो जल भराव होता था, जिससे की आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पडता था। उक्त पुलिया के सूधार एवं जल निकासी के कारण छावनी परिषद् क्षेत्र की सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से संचालित हो सकेगी
