जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह के मुख्य आतिथ्य, जिला कार्यकारिणी और भाजपा नेता रोहिताश शर्मा एवं महेंद्र डाबी के विशिष्ट आतिथ्य में मनाए गए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा का जताया पेंशनर्स ने आभार __
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेंशनर्स समाज की स्थानीय उप शाखा द्वारा अध्यक्ष गजानंद शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स भवन की तीसरी वर्षगांठ उल्लास पूर्वक मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह जबकि विशिष्ट अतिथियो के रूप में भाजपा नेता रोहिताश शर्मा, महेंद्र डाबी, राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिला संरक्षक के सी टेलर, उपाध्यक्ष ए पी गौड़, जिला मंत्री बिशन दास हंसराजानी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश चन्द शर्मा, ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए नसीराबाद उप शाखा के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की कार्यक्रम का आगाज़ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह द्वारा उप शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा और महेंद्र डाबी के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ने के साथ हुआ कार्यक्रम के दौरान रामसर बाघसुरी पुष्कर आदि से आए शाखा अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों का माल्यार्पण और सम्मान किया गया वहीं मीडिया कर्मियों का स्थानीय अध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया कार्यक्रम के दौरान जिला संरक्षक के सी टेलर ने पेंशनर्स द्वारा पूंछे गए आर जी एच एस, और आयकर से संबंधित विभिन्न सवालों का विस्तृत जवाब देकर सभी पेंशनर्स की जिज्ञासा शांत की इस मौके पर उप शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन वर्ष 2022 की 26जून को क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा विधायक कोश से दिए गए आर्थिक सहयोग से पेंशनर्स भवन का जीर्णोद्धार करवा कर स्थानीय उप शाखा अध्यक्ष को पेंशनर्स भवन का कब्जा सौंपा था जिसके चलते इस दिन को पेंशनर्स भवन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है आज तीसरी वर्षगांठ है शर्मा ने नसीराबाद पेंशनर्स समाज की ओर से क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा का आभार व्यक्त किया जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने आठवें वेतनमान और डी ए आदि के मुद्दे पर जिला शाखा द्वारा किए कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पेंशनर्स समाज हर स्तर पर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा उन्होंने इसके लिए सभी पेंशनर्स को तैयार रहने का आह्वान किया कार्यक्रम में महावीर टेलर, सत्य नारायण शर्मा रामसर, कल्याण मल सेन और सोहन लाल गुर्जर, पुष्कर अध्यक्ष श्री कांत पाराशर, राम लाल, बीसी जोशी, सत्य नारायण शर्मा, माया गुप्ता, कामिनी शर्मा, पार्वती देवी सहित ग्रामीण क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे
