इन दोनों केशव और माधव पथ संचलन का द्विधारा संगम हनुमान चौक पर हुआ तो विराट पथ संचलन पर नगर वासियों ने बरसाए फूल लगाए देश भक्ति पूर्ण नारे

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में आर एस एस के स्वयं सेवको द्वारा रविवार को नगर में पहली बार एक साथ दो स्थानों से पथ संचलन निकाले गए जो अलग अलग रास्तों से होकर हनुमान चोक पर आकर मिले और यही से विराट द्विधारा पथ संचलन एक होकर मुख्य बाजार होते हुए नगर के दूसरे छोर पर गांधी चौक स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महाराज के समाधि स्थल पर पहुंच कर सम्पन्न हुआ रविवार को अपराह्न गांधी चौक और लारीरोड से पथ संचलन का आरंभ हुआ पहला पथ संचलन केशव पथ संचलन गांधी चौक क्षेत्र स्थित समाधि स्थल से शुरू हुआ और गांधी चौक, काली माई रोड से गुजर कर सुत्तर खाना मोहल्ला, बारह क्वार्टर, से होते हुए गणेश चौक पहुंचा, और वहां से पलसानिया रोड, से गुजरते हुए स्टेशन रोड पहुंचा और वहां से अम्बेडकर सर्किल होता हुआ सिटी थाने के पीछे से बिहारी जी रोड पहुंचा तथा वहां से मुख्य बाजार होते हुए राज नारायण रोड तथा वहां से सिटी थाने के सामने से गुजर कर लॉरी रोड होते हुए शहीद स्मारक के सामने से होते हुए हनुमान चौक पहुंचा, जबकि दूसरा पथ संचलन, माधव पथ संचलन लॉरी रोड स्थित एल आई सी ग्राउंड से शुरू हुआ और सिंधी बाजार से होते हुए मुख्य बाजार पहुंचा तथा वहां से सायर ओली बाजार से होते हुए फूला गंज श्याम बाबा मंदिर, शनिदेव मंदिर के सामने से गुजर कर मोची बाजार से होते हुए हनुमान चोक तथा वहां से सुभाष चंद्र अनाज मंडी से गुजरते हुए, पेट्रोल पंप तथा वहां से कन्या हितकारिणी स्कूल और सरकारी अस्पताल के सामने से होते हुए हनुमान चौक पहुंचा यहां पर केशव और माधव पथ संचलन एक साथ यहां पर दोनों पथ संचलन का संगम हुआ तो वहां मौजूद नगर वासियों ने इस द्विधारा पथ संचलन के विराट स्वरूप को देख कर पुष्प वर्षा कर राष्ट्र भक्ति के उदघोष किए इस अवसर पर उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह और छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता के अतिरिक्त नगर के वरिष्ठ स्वयं सेवक राम जी सिंघल, गोविंद जिन्दल आदि मंच पर उपस्थित रहे विराट पथ संचलन में अलग अलग आयु वर्ग के सैकड़ों अनुशासित स्वयं सेवक बैंड बाजे की धुन पर सधे कदमों से कदम ताल करते हुए चल रहे थे जिन्हें देख कर जगह जगह नगर वासियों और व्यापारियों द्वारा पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की गई जिससे सैन्य नगरी की सड़के फूलों से ढक गई , विराट पथ संचलन मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक क्षेत्र स्थित जैनाचार्य ज्ञान सागर महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचा जहां पर संचलन का विधिवत समापन हुआ पथ संचलन के दौरान नगर भर में पुलिस और सफाई कर्मियों को तैनात किया गया था

वहीं उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव और पुलिस उप अधीक्षक जनरैल सिंह पथ संचलन के साथ ही पैदल चलते हुए समाधि स्थल तक गए,वहीं गांधी चौक क्षेत्र स्थित समाधि स्थल पर भी सदर थाना प्रभारी अशोक बिशु सहित दोनों थानों का स्टाफ मौजूद रहा रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा निकाले गए विराट पथ संचलन से सैन्य नगरी देश भक्ति के रंग से पूरी तरह से सराबोर हो गई
